PNB Loan New Rates: PNB ने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन पर ब्याज दरें घटाईं

PNB Loan New Rates: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने होम लोनकार लोनपर्सनल लोन और एजुकेशन लोन की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह नई दरें 10 फरवरी 2025 से लागू हो गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती के बाद लिया गया है। इसके चलते रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% हो गया है।

PNB ने 20 फरवरी 2025 को यह घोषणा करते हुए बताया कि बैंक ने मौजूदा बाजार की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी ब्याज दरों को समायोजित किया है। इसके साथ ही, बैंक ने 31 मार्च 2025 तक ग्राहकों के लिए कुछ विशेष ऑफर भी जारी किए हैं।

पीएनबी होम लोन व्याज दर में हुआ बदलाव

PNB अब होम लोन पर 8.15% सालाना की शुरुआती ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इसके अलावा, 31 मार्च 2025 तक ग्राहकों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:

  • कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं
  • डॉक्युमेंटेशन चार्ज माफ
  • अधिकतम 30 साल तक की लोन अवधि
  • ओवरड्राफ्ट सुविधा
  • मोराटोरियम पीरियड
  • पात्रता बढ़ाने के विकल्प

कार लोन के व्याज दर हुआ कम

PNB ने कार लोन की ब्याज दरों में भी कटौती की है। यहां कार लोन से जुड़ी मुख्य जानकारी दी गई है:

PNB डिजी कार लोन:

  • ब्याज दर: 8.50% वार्षिक से शुरू
  • EMI: ₹1,240 प्रति लाख
  • अधिकतम लोन राशि: 20 लाख रुपये

PNB कार लोन (नई और पुरानी गाड़ियों के लिए):

  • ब्याज दर: 8.50% वार्षिक

PNB ग्रीन कार लोन (ई-व्हीकल):

  • पर्यावरण अनुकूल वाहनों के लिए ब्याज दर: 8.45% वार्षिक

पर्सनल और एजुकेशन लोन पर नई दरें

PNB ने पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन की ब्याज दरों में भी कमी की है। यह कदम ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक और किफायती लोन विकल्प प्रदान करने के लिए उठाया गया है।

क्यों चुनें PNB लोन?

  • कम ब्याज दरें
  • लंबी लोन अवधि
  • प्रोसेसिंग फीस और डॉक्युमेंटेशन चार्ज में छूट
  • ओवरड्राफ्ट और मोराटोरियम जैसी सुविधाएं

PNB के इन नए ऑफर्स और ब्याज दरों से ग्राहकों को होम लोन और कार लोन जैसी सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। यह ऑफर 31 मार्च 2025 तक ही उपलब्ध हैं, इसलिए समय रहते इसका लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या अपने नजदीकी शाखा से संपर्क करें।

Leave a Comment